HighlightNainital News

MBPG कॉलेज में होगी नैनीताल की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना, 700 कर्मचारी करेंगे काउंटिंग

counting of votes will be from 8 o'clock

हल्द्वानी- उत्तराखंड में 8 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। हर किसी को रिजल्ट का इंतजार है। लगभग 11 बजे के करीबन स्थिति साफ होने लगेगी कि किसको जीत मिल रही है किसको हार। बता दें कि हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज मे नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी।

मिली जानकारी के अनुसार करीबन 700 कर्मचारी मतगणना ड्यूटी में लगाए गये हैं।  8 बजे से पोस्टल बैलेट औऱ साढ़े 8 बजे से ईवीएम से मतगणना होगी। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की किस्मत का फैसला होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें