Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार : खाकी ने की मिसाल कायम, कोरोना संक्रमित कोतवाल ने जरूरतमंद को दिया अपना ऑक्सीजन सिलेंडर

हरिद्वार : कोरोना काल में खाकी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दिन रात सड़कों पर खड़ा होकर ड्यूटी कर रही है लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना काल में खाकी के कई ऐसे चेहरे सामने आए जिसमें खाकी की हर और जय जयकार हुई है। वही हरिद्वार के गंग नहर के चौकी प्रभारी ने कुछ ऐसा काम किया है जिससे सलाम करना तो बनता है. एक और जहां ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए मारामारी हो रही है और कालाबाजारी हो रही है तो वहीं इस बीच चौकी प्रभारी ने मानवता की मिसाल कायम की है।

जी हां बता दें कि 3 मई की रात के समय प्रभारी निरीक्षक गंग नहर श्री मनोज मनवाल द्वारा एक अपील कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में जारी की गई थी कि मैं स्वयं कोरोना पॉजिटिव हूं लेकिन मेरा ऑक्सीजन लेवल सामान्य है और स्वास्थ्य में कुछ सुधार है जिस कारण मेरे द्वारा संरक्षित किया गया ऑक्सीजन सिलेंडर फिलहाल मेरे और थाने में नियुक्त स्टाफ को अभी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता नहीं है यदि किसी जरूरतमंद को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हो तो कृपया संपर्क करें। इस अपील के प्रतिरूप में राजवीर सिंह निवासी सुनहरा रोड निकट पॉलिटेक्निक हॉस्टल के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता के लिए निवेदन किया गया, जिसके लिए 4 मई की प्रातः इनके परिचित का फोन आया जिस पर प्रभारी निरीक्षक गंग नहर श्री मनोज मनवाल द्वारा उनको अपने पास संरक्षित रखे सिलेंडर को पूर्व में हेल्पिंग हैंड के रूप में बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप मेंबर मनोज कुमार के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। इस कार्य के लिए राजवीर सिंह और उनके परिवार के द्वारा हरिद्वार पुलिस को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें