Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

चमोली हादसा : टनल के अंदर एक और शव बरामद, दो शवों की पहचान, कुल 41 की मौत

CHAMOLI APDA

चमोली : रविवार सुबर रेस्क्यू के दौरान टनल के अंदर दो शव बरामद हुए थे।वहीं एक बार फिर से टनल के अंदर 1 और शव बरामद हुआ है जिसके बाद कुल बरामद शवों की संख्या 41 हो गई है।इनमे से 15 शवों की शिनाख्त हो गई है। बता दें कि अभी भी 163 लोग लापता हैं। लापता लोगों के अपने टनल के बाहर अपने के वापस लौटकर आने के इंतजार में हैं।

वहीं बता दें कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने आज बैराज साइड का निरीक्षण किया। दोनों ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस हादसे में 206 लोग लापता हैं जिनमे से 41 शव बरामद किए जा चुके हैं। 163 लोग अब भी लापता हैं जिनकी खोज जारी है। बता दें कि रविवार सुबह जिन दो लोगों के शव मिले उनकी शिनाख्त भी हो गई है। दो शवों में से एक की पहचान आलम सिंह(45) पुत्र सुन्दर सिह, निवासी टिहरी गढवाल का निवासी थी जो कि बिजली का काम करता था औऱ दूसरे की पहचान अनिल(30) पुत्र भगत निवासी कालसी देहरादून के रुप में हुई है जो बेल्डिंग का काम करता था। टनल मे और लापता लोगो की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें