Bjp UttarakhandHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी का बिगड़ सकता है समीकरण, टिकट ना देने की उठी मांग

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हरिद्वार : भाजपा और कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की एक एक लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमे भाजपा की लिस्ट में 59 तो वही कांग्रेस की लिस्ट में 53 के टिकट फाइनल किए गए हैं। लेकिन बता दें कि सूची जारी होने के बाद से लगातार दोनों ही पार्टियों में बगावत के सुर उठने लगे हैं। कोई निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहा है तो कई अन्य दल का हाथ थाम रहा है। वहीं लक्सर सीट पर भाजपा प्रत्याशी का समीकरण बिगड़ सकता है।

जी हां बता दें कि लक्सर सीट पर भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही अन्य बिरादरी के दावेदार संगठनों में भी रोष व्याप्त है. कल भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता पूर्व राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी ने प्रेस वार्ता कर लक्सर सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को बदलने की मांग प्रदेश शीर्ष नेतृत्व से की थी जिसके बाद आज फिर कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह द्वारा लक्सर सीट से दावेदारी कर रहे टिकट नहीं मिलने से उनकी नाराजगी दिखाई दी।

आज उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि कश्यप समाज लक्सर सीट पर काफी अहम और बहूसंख्यांक संख्या में मौजूद है। किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इस समाज के कुछ भी कार्य नहीं किए गए। भाजपा द्वारा भी समाज का कोई हित नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कश्यप निषाद संगठन की कोर कमेटी की बैठक चल रही है। जल्द ही बैठक के बाद निर्णय लिया। जाएगा की आगामी चुनाव में भाजपा से संबंध रखेंगे या निर्दलीय चुनाव लड़ा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें