Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

किशोर उपाध्याय का बड़ा बयान, कहा-ये एक षडयंत्र, ना लगाएं तरह-तरह के कयास

देहरादून : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बयान जारी करते हुए साफ किया है कि वो कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और वो भाजपा ज्वॉइन नहीं कर रहे हैं। किशोर ने कहा कि लोग बिना बात के तरह तरह के कयास लगाने में लगे हुए हैं जब राजकुमार ने पार्टी छोड़ी, तब उस मेरा बयान लिया गया था तब मैने कहा था कि पार्टी में मेरे साथ न्याय नहीं हुआ लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उसके कुछ और मतलब यथार्थ हो। और मेरे विचार से राजनीतिक कयास बाजी लगाई जा रही है उस पर विराम लगना चाहिए।

ऐसी कयासबाजी निराधार-किशोर उपाध्याय

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इसे षडयंत्र बताया और कहा कि जो लोग इस तरह का षडयंत्र रच रहे है, इसके पीछे उनके क्या मंसूबे क्या है वो तो वही बता सकते हैं। मैं तो यही कह सकता हूं कि ये निराधार हैं लेकिन इस तरह के कायास बाजी नहीं लगानी चाहिए।

मैं विभिन्न दलों के साथियों से मिलता रहता हूं-किशोर

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मेरा उत्तराखंड के प्रति और वहां वनाधिकारों के प्रति, उत्तराखंड को ओबीसी में शामिल किया जाए और उत्तराखंड के साथ न्याय हो, इसके लिए मैं विभिन्न दलों के साथियों से मिलता रहता हूं और जो सत्ता में हैं उनसे भी मिलता रहता हूं तो मेरे विचार से उसको इस तरह से परिभाषित करना अच्छी बात नहीं है। किशोर ने कहा कि मैं उनको सचेत करना चाहता हूं कि इस तरह की कयास बाजी ना करें।

किशोर उपाध्याय ने दिया था ये बयान

आपको बता दें कि बीते दिनों रुड़की में किशोर उपाध्याय ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि उनके साथ पार्टी में न्याय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था कि जितना हरीश रावत ने पार्टी के लिए किया है तो 20 प्रतिशत उन्होंने भी पार्टी के लिए काम किया है लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हुआ। तब से कयास लगाए जाने लगे कि वो कांग्रेस छोड़ रहे हैं और भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं। लेकिन इस पर किशोर उपाध्याय ने विराम लगा दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें