Big NewsNational

VIDEO बड़ी खबर : NDTV के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन, 13 घंटे पहले किया था विधानसभा चुनाव पर लाइव

kamal khan

NDTV के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन की खबर आ रही है, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। उनकी पत्नी रुचि ने जनज्वार से उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जोशी ने कहा कि कमाल खान के असामयिक निधन से गहरा धक्का लगा है। कमाल और रुचि कुमार ने मेरे साथ नवभारत टाइम्स लखनऊ में काम किया है। बहुत समझदार और संतुलित पत्रकार हमने खो दिया। यह क्या हो गया?’कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। शुक्रवार तड़के उन्होंने वहीं अंतिम सांसें लीं।

आपको बता दें कि 13 घंटे पहले यानी की बीती शाम को ही कमाल खान ने विधानसभा चुनाव को लेकर लाइव किया था।उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर लाइव किया था। कमाल खान के विधानसभा चुनावों पर वीडियो रिपोर्ट को शेयर करते हुए अमन शर्मा लिखते हैं, ‘द लीजेंड, कमाल खान की आखिरी पीटीसी – जिसके लिए वे मशहूर थे। ये कल की ही देर शाम की बात है। वो अब नहीं रहे। जीवन इतना चंचल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें