Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, कोरोना को देखते हुए SOP जारी, देखिए आदेश

khatima bjp mlaदेहरादून : कोरोना की तीसरी लहर के अलर्ट के बीच उत्तराखंड में 2 अगस्त से कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही स्कूल खुलेंगे। जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों के लिए कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। इस दौरान अन्य क्लास के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। कोरोना के अलर्ट को देखते हुए शासन द्वारा आज स्कूलों के लिए एसओपी जारी कर दी गई है। शिक्षा सचिव राधिका झा ने आदेश जारी किया है। शासन द्वारा सभी सरकारी, गैर सरकारी और बोर्डिंग स्कूलों के लिए एसओपी जारी की गई है। नियम का उल्लंघन करने पर संंबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नीचे देखिए आदेश…..

ये है आदेश

एसओपी के अनुसार समस्त स्कूलों को क्लास रुम, लाइब्रेरेरी, प्रयोगशालाएं समेत शौचालय और ऐसे स्थान जहां पर छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है को, सैनिटाइनज कराना होगा।

बिन मास्क के छात्राओं, शिक्षकों, और कर्मचारियों को स्कूल प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हर जगह चाहे वो क्लास रुम हो या प्रार्थना स्थल या प्रयोगशाला, छात्र-छात्राओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वो अपने जिले के स्कूलों में सभी नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो कि स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंंग और कोविड प्रोटोकॉल संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए उत्तरदाय़ी होगा।

सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के लिए आदेश

बोर्डिंग स्कूलों के लिए आदेश

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें