Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh DhamiTrivendra Singh Rawat
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, अनिल जोशी CM पुष्कर धामी के उप सचिव नियुक्त


देहरादून : उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है। बता दें कि अनिल जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उप सचिव नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसका आदेश जारी किया है। बता दें कि अभी तक अनिल जोशी के पास शहरी विकास विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व था। लेकिन शासन द्वारा अनिल जोशी से नागरिक उड्डयन का कार्यभार वापस लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का उपसचिव बनाया गया है। वहीं अनिल जोशी के पास शहरी विकास विभाग का दायित्व यथावत रहेगा।