Big NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इस दिन स्कूल बंद करने का आदेश

देहरादून : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है।  बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं इस बीच सरकार ने बड़ा आदेश किया है। हालांकि आदेश कल 13 मई का है। आदेश स्कूल बंद करने को लेकर। जी हां बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान शनिवार के दिन स्कूलों  को बन्द रखे जाने के सम्बन्ध में आदेश किया गया है। आदेश के अनुसार आज 14 मई और 21 मई को स्कूल (शनिवार) बंद रहेंगे।

आदेश के अनुसार उपर्युक्त विषयक आपके संज्ञान में है कि वर्तमान में देश विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा चारधाम की यात्रा की जा रही है, जिसका मुख्य सड़क मार्ग ऋषिकेश क्षेत्र से होकर जाता है। यात्रियों के आवागमन हेतु वाहनों की अत्यधिक संख्या होने से ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का बहुत अधिक दबाव बना रहता है। खासकर शनिवार को वाहनों के अत्यधिक संख्या में आने से एक ओर जहाँ वायु प्रदूषण अधिक होता है, वहीं दूसरी ओर किसी भी समय आकस्मिक दुर्घटना का भय भी बना रहता है। साथ ही यातायात अवरुद्ध होने पर बच्चों को लाने व ले जाने वाले वाहन जाम में फँस जाते हैं, जिससे छात्र छात्राओं को कई-कई घण्टे उनके वाहन में ही रहना पड़ता है। उक्त दोनों ही स्थितियाँ ऋषिकेश क्षेत्र में संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें