Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: CBSE और ICSE की तर्ज पर रद्द हो सकती है 12वीं की परीक्षा!

student

देहरादून: कोरोना के कारण 10वीं की परीक्षाएं पहले ही रद्द हो चुकी हैं। CBSE और ICSE की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द हो चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब उत्तराखंड समेत तीन राज्यों की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द हो सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया गया था।

इसी फैसले की तर्ज पर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई ने ISC की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय किया है। अब इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुनर्विचार किया जाएगा। संभव है इन राज्यों के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए।

सीबीएसई और आईएससी के परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति है। उनका कहना है कि हमें किस प्रकार पास किया जाएगा, किसको क्या ग्रेड दी जाएगी, इसको लेकर वह चिंतित हैं। सीबीएसई इसका मूल्यांकन कैसे करेगा, अब इसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें