हरिद्वार पुलिस विभाग से बड़ी खबर : SSP ने किया अपने ही गनर को निलंबित, इससे जुड़ा है मामला


हरिद्वार में पुलिसकर्मियों की हरकतों के कारण हरिद्वार पुलिस विभाग एक के बाद एक कर चर्चाओं में आ रहा हैा। गलत काम कर पुलिस महकमे का नाम खराब कर रहे हैं। बीते दिनों दो पुलिसकर्मियों को स्मगलरों के साथ मिली भगत में आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया था। वहीं फिर बड़ी खबर हरिद्वार पुलिस विभाग से है। जी हां बता दें कि हरिद्वार एसएसपी अबुदई सेंथिल ने अपने ही गनर को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार एसएसपी ने गनर विकास बलूनी को निलंबित कर दिया है। बकायदा इसका आदेश भी जारी किया गया है। आदेश के अनुसार गनर पर गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार बीते दिनों ज्वालापुर इलाके में एसटीएफ द्वारा की गई कारवाई में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए थे। वहीं उसी मामले में गनर की कॉल रिकॉर्ड के आधार पर ये कारवाई की गई है। मामले की जांच एसएसपी ने सीओ रुड़की को सौपी है। एक सप्ताह में सीओ एसएसपी को जांच सौपेंगे। आपको बता दें बीते दिन एसटीएफ ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था जो की तस्करों के साथ मिले हुए थे। दोनों तस्करों को हर रेड की जानकारी पहले ही दे देते थे। वहीं गनर को कॉल रिकॉर्ड के आधार पर निलंबित किया गया है और जांच शुरु कर दी है।
ये है पूरा मामला