Big NewsDehradun NewsHighlight

देहरादून से बड़ी खबर : अनाथ आश्रम में नाबालिग से हमउम्र लड़के ने किया दुष्कर्म

RAPE CASE IN DEHRADUNदेहरादून : देहरादून से बड़ी खबर है। बता दें कि देहरादून में फिर से नाबालिग के साथ दु्ष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक नाबालिग लड़का ही है।इस मामले से पुलिस समेत लोगों में हड़कंप मच गया है। जो उम्र पढ़ने लिखने और खेल कूदने की है, उस उम्र में बच्चे अपराध कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार खुड़बड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ आश्रम के ही एक नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस से जानकारी मिली है कि आरोपी आश्रम का ही नाबालिग लड़का है।

वहीं आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और साथ ही पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।जानकारी मिली है कि पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसने पूरी आपबीती आश्रम के वार्डन को बताई जिसके बाद ये मामला खुला और आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें