HighlightNational

बड़ी खबर : बेड, ऑक्सीजन और दवाई की पहले ही कमी, अब वैक्सीन का भी संकट

Big news: bed oxygen and medicine already lacking

नई दिल्ली : देश की राजधानी का स्वास्थ्य सिस्टम कोरोना मरीजों को इलाज देने में नाकाफी साबित हो रहा है। बिस्तर, ऑक्सीजन व जरूरी दवाओं के लिए मची मारामारी के बीच अब कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन भी खत्म हो चुकी है। हालात इस कदर खराब हैं कि केंद्र सरकार आगामी एक मई से दिल्ली सहित पूरे देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू कर रही है। दिल्ली में कोविन वेबसाइट ने युवाओं को हैरान कर दिया है। वेबसाइट पर इन्हें पंजीयन तो मिल गया, लेकिन जब अप्वाइंटमेंट की बारी आई तो उन्हें घंटों दिमाग लगाने के बाद भी कोई सेंटर नहीं मिला।

इसे लेकर मिलीं शिकायतों के बाद जब ‘अमर उजाला’ संवाददाता ने जमीनी हकीकत पता करने का प्रयास किया तो राजधानी के सरकारी और प्राइवेट केंद्रों की स्थिति सामने आई। पड़ताल में पता चला कि दिल्ली को 16 जनवरी से अब तक 36,90,710 डोज मिली हैं, जिनमें से 3.96 फीसदी बर्बाद हो गईं। 32,43,300 डोज का इस्तेमाल किया गया।

फिलहाल 4,47,410 लाख डोज उपलब्ध हैं। साथ ही अगले तीन दिन में राजधानी को 1.50 लाख वैक्सीन डोज और मिलने वाली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के यह आंकड़े राजधानी में वैक्सीन की कमी नहीं बता रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में अभी वैक्सीन नहीं है। कंपनियों से कहा है कि जल्द से जल्द आपूर्ति करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें