Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड : 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर चलती बाइक पर गिरी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रुड़की : विधुत विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौके पर मौत ही गयी जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

दअरसल पूरा मामला भगवानपुर थान क्षेत्र के छापुर शेर अफगानपुर गाँव का है जहाँ हाईटेंशन की लाइन का तार टूटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल ही गया है।वही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहाँ घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई हैं।आपको बता दें कि दोनों युवक जिला सहारनपुर के करालटी गाव के रहने वाले हैं। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर रोजमर्रा की तरह छापुर शेर अफगानपुर को होते हुए भगवानपुर के मखनपुर अपनी हेयर सेलून की दुकान पर आ रहे थे। छापुर शेर अफगानपुर पहुंचते ही 11 हजार की हाईटेंशन की लाइन का तार टूट कर बाइक सवार युवक के ऊपर जा गिरा जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की उम्र 18 वर्ष है और दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई टेंशन की लाइन लोगों के मकान की छत के ऊपर से जा रही है और जिसकी ऊंचाई भी बहुत कम है जिसके बारे में कई बार विधुत विभाग को लिखित पत्र देकर अवगत भी कराया जा चुका है कि ये लाइन बहुत जर्जर हालत में है लेकिन शिकायत पत्र देने के बाद भी विभाग कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है।

वहीं मौके पर पहुंची भगवानपुर विधायक ममता राकेश का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच गम्भीरता से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें