Dehradun News

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बनाया गया शासकीय प्रवक्ता

 

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ है, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। आपको बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में मदन कौशिक को शासकीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मदन कौशिक को कैबिनेट में जगह नहीं मिली जिस वजह से अब शासकीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुबोध उनियाल के जिम्मे होगी।

उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारीृ कर दिए गए हैं। इससे पहले ये जिम्मेदारी मदन कौशिक के पास थी। हालांकि सरकार का चेहरा बदलने के साथ ही जिम्मेदारियों में भी बदलाव शुरु हो गया है। मदन कौशिक को हाल ही में कैबिनेट से हटा दिया गया है। मदन कौशिक अब संगठन में भेज दिए गए हैं. वो फिलहाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं सुबोध उनियाल अब शासकीय प्रवक्ता होंगे। उनके पास कृषि जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें