Bageshwar newsHighlight

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर : जवान की मौत, 3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

BRO JAWAN DEATH

बागेश्वर : उत्तराखंड के लिए अरुणाचल से बुरी खबर है। जी हां बता दें कि कपकोट निवासी बीआरओ के जवान की अरूणाचल में एक हादसे में निधन हो गया है जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। बागेश्वर के कपकोट के वार्ड नंबर 2 निवासी मदन मोहन तिरूवा (40) बीआरओ के ग्रिफ विभाग में टैक्निकल जीएसपी चालक पद पर कार्यरत थे।

मिली जानकारी के अनुसार अचानक जवान के वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। मलबे में दबकर मदन मोहन तिरूवा की दर्दनाक मौत हो गई। उनके सीओ द्वारा फोन से उनके घर में सूचना दी गई है जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मदन पिछले महीने ही घर छुट्टी गए थे और छुट्टी काट कर ड्यूटी ज्वॉइन की थी। उनके मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में सन्नाटा छा गया है। वहीं उनकी पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि शहीद जवान की तीन छोटी छोटी बेटियां है। जवान मदन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मदन काफी मिलनसार स्वभाव के थे। हर किसी से मिलते जुलते रहते थे। वहीं जवान का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।एसओ मदन लाल ने बताया कि जवान का शव शुक्रवार की देर शाम या फिर शनिवार की सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें