AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

गजब! मंत्री के साथ सेल्फी लेनी है तो, पहले ढीली करनी पड़ेगी जेब

amazing! If you want to take a selfie with the minister

मध्य प्रदेश: नेता गजब कारनामों को अंजाम देते हैं। कई बार तो उनके कारनामे ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश सरकार में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी किया है। उनके साथ अगर किसी को सेल्फी लेनी है, तो पहले जेब ढीली करनी होगी।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अपने साथ सेल्फी के लिए बाकायदा रेट तय कर दिए हैं। अगर आपको ठाकुर के साथ सेल्फी खिंचानी है तो पहले आपको 100 रुपये देने होंगे। उषा ठाकुर ने बताया कि उनको यह कमद मजबूरी में उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि उनके साथ सेल्फी लेने के कारण उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है, जिस कारण उनको कार्यक्रमों में पहुंचने में देरी हो जाती है।

उन्होंने बताया कि यह फैसला संगठनात्मक दृष्टि से लिया है। उनके अनुसार अब जो भी उनके साथ सेल्फी खींचना चाहता है। वह पहले मंडल यूनिट में 100 रुपये जमा करा दे। इससे जो भी रकम जमा होगी, उसे वो पार्टी फंड में जमा करा देंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें