Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में हाई अलर्ट : देहरादून समेत इन 6 जिलों में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून : देहरादून समेत उत्तराखंड के 6 जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। जी हा बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन लोगों को संभलने की भी जरुरत है क्योंकि भारी बारिश के चलते नदी नालों में जल उफान पर आ सकता है और पहाड़ों पर सफर करना परेशानी भरा हो सकता है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन शहरों समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल समेत 6 जिलों में अगले 4 दिन भारी बारिश हो सकती है। यानी की 7 से 10 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ जिलों जैसे देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. वहीं कहीं कहीं गर्जन की भी संभावना है। भारी बारिश के कारण नदी नालों में जल स्तर बढ़ सकता है इसलिए लोगों को संभलने की जरुरत है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें