

कोरोना से संक्रमित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (72) को सोमवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल के कोविड आईसीयू में रेफर किया गया। यहां क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के बयान के अनुसार 10 मई को रामपुर से सांसद आजम खान को ऑक्सिजन की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आजम खान को 10 लीटर प्रति घंटे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन है। वह बेटे समेत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
अस्पताल ने बयान में कहा कि इसको देखते हुए मेदांता अस्पताल, लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम ने उन्हें कोविड आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया जहां डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है, उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है