HighlightNational

कर्फ्यू में सब्जी बेच रहे 17 साल के युवक को पुलिस ने पीटा, हुई मौत, दो पुलिसकर्मियों और होमगार्ड सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कोरोना कर्फ्यू में उन्नाव पुलिस ने सब्जी बेच रहे 17 वर्षीय युवक को जबरन उठा लिया और थाने ले गई। बाद में युवक की उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

वहीं इसके बाद सब्जी विक्रेता की मौत से नाराज लोगों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। एएसपी का कहना है कि युवक के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दो पुलिसकर्मियों और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख का मूआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरु़ई देने की ममांग की है।

क्या है पूरा मामला

मामला उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भटपुरी इलाके का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, फैसल (17) कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी बेच रहा था। मृतक फैसल के चाचा मिराज ने बताया कि सब्जी बेचने के दौरान दो सिपाही उसे उठाकर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उसे बुरी तरह पीटा गया। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई और जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें