HighlightNational

90 वोटर्स वाले पोलिंग बूथ पर पड़ गए 171 वोट, प्रधान ने बनाई थी अपनी वोटर लिस्ट

FILE

असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दीमा हसाओ ज़िले के एक मतदान केंद्र पर एक बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है।

यहाँ के हाफलॉन्ग विधानसभा क्षेत्र में खोटलिर एलपी स्कूल के 107 (ए) के मतदान केंद्र पर केवल 90 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन 1 अप्रैल को यहाँ 171 वोट डाले गए।

हिंदुस्तान टाइम्स ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अधिकारियों ने इसकी जानकारी सोमवार को दी।

हाफलॉन्ग में 74 फ़ीसद मतदान हुआ था। इस घटना के सामने आने के बाद ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र के पाँच चुनाव अधिकारियों को निलंबित कर यहाँ दोबारा मतदान कराने का प्रस्ताव रखा है। हालाँकि दोबारा चुनाव के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक गाँव के प्रधान ने जब मतदाता सूची को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और अपनी सूची लेकर वहाँ आ गए तो गाँव वालों ने उसी सूची के मुताबिक मतदान किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें