National

वाराणसी के एयरपोर्ट में टॉयलेट से मिले सोने के 16 बिस्किट, कीमत 1.125 करोड़ रुपये

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टॉयलेट से कस्टम विभाग ने 1.125 करोड़ रुपये का सोना पकड़ा है। जानकारी के अनुसार टीम ने सोने के 16 बिस्किट बरामद किए हैं। बरामद हुए सोने के बिस्किट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.125 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

टॉयलेट में मिले सोने के 16 बिस्किट

जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग के अफसरों के अनुसार, शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान IX-184 आया था। कस्टम विभाग की टीम द्वारा शारजाह से आए यात्रियों की जांच की गई, लेकिन किसी के पास से कोई अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद टॉयलेट की चेकिंग की गई तो वहां 1866.100 ग्राम के सोने के 16 बिस्किट काले रंग की पॉलिथीन  में रखे हुए मिले।

सोना जब्त कर जांच में जुटा विभाग

बताया रहा है कि बरामद हुआ सोना विदेशी है। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है। इसी के साथ  सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर संबंधित यात्री के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें