UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज, चिकित्सकों ने बताया…

पौड़ी में एक परिवार ने रात खाने में मटन खाया। जिसके बाद परिवार के सभी लोगों को चक्कर, उल्टी और पेट खराब की शिकायत होने लगी। अचानक 15 लोगों की तबियत बिगड़ने के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार

मामला पौड़ी के परसुंडाखाल के समीप खाल्यूं गांव का है। परिवार के सभी लोगों ने खाने में मटन खाया। जिसके बाद सबकी तबियत बिगड़ने लगी। बीमार होने वालों में दो बच्चों समेत छह महिलाएं भी शामिल है। सभी लोगों को सोमवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला मानते हुए सभी को खतरे बाहर बताया है।

डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है मटन को पास के ही गांव से लाया गया था। जिसे खाने के बाद रात में सभी की तबियत बिगड़ने लगी। ज्यादर लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट खराब की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

सूचना पाकर पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने भी बीमार ग्रामीणों का हाल चाल जाना। घायलों की पहचान सुमिता, कंचन, विमल, सतेश्वरी देवी, विकास, अजय, महेश्वरी देवी, नीरज, शशि, ज्योति, सुरेश, अंजलि, जगदीश, गीता के रूप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें