Big NewsHighlightNational

दर्दनाक सड़क हादसा : पपीते का ट्रक पलटने से 16 की मौत, 2 घायल

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक दुख भरी खबर आई है। यहां सड़क हादसे में 16 लोगों के मौत की खबर है। देर रात को पपीते से लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 16 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो घायल बताए गए हैं। जलगांव जिले के यावल तहसील में किनगाव के पास सड़क दुर्घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक ट्रक पपीते लेकर जा रहा था, जो अचानक पलट गया। हादसे के वक्त पपीतों के ऊपर सो रहे मजदूर इसी ट्रक के नीचे दब गए। 2 घायलों का इलाज चल रहा है। जलगांव पुलिस के मुताबिक ट्रक रावेर जा रहा था। सभी मजदूर रावेर के रहने वाले थे।

घटना में मारे गए लोगों की पहचान शिख हुसैन शिख (30), सरफराज कसम तंडवी (32), नरेंद्र वामन बाग (25), दिगंबर माधव (55), दिलदार हुसैन तड़वई (20), संदीप युवराज भरराव (27) अशोक जगन (40), दुराबाई संदीप भरराव (20), गणेश रमेश मोरे (5), सरदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक बाग़ (3), संगीता अशोक बाग़ (35), समनबाई इंगल (24), कामबाई रमेश मोरे (45) और सबनूर हुसैन तड़वई (53) के रूप में हुई है।

इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला ट्रक हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। कोविंद ने एक ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को ले जा रहे ट्रक के पलटने से कई लोगों की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। मृतकों के परिवार से साथ मेरी संवदेनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें