National

‘महाराष्ट्र भूषण’ समारोह में लू लगने से हुई 14 मौत, पोस्टमॉर्टम रिर्पोट में हुआ खुलासा

महाराष्ट्र में खारघर में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान तेज धूप में बीमार होने के बाद 14 लोगों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए 12 लोगों का पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें पुष्टि हुई कि उनकी मौत हीट स्ट्रोक (लू) के कारण हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिर्पोट में लू की हुई पुष्टि

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में रविवार को खुले मैदान में महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान तेज धूप थी और धूप से बचने के लिए कोई भी छाया वहां के लोगों को नहीं दी गई । जिस कारण आयोजन के बाद कई लोग बीमार पड़ें , अस्पतालों में भर्ती हुए और 11 लोगों ने दम तोड़ दिया । जिसका कारण

हीट स्ट्रोक यानि लू को बताया गया है । मामले से जुड़े एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पनवेल के उप-जिला अस्पताल में 14 मृतकों में से 12 का पोस्टमॉर्टम किया गया था। इसमें पुष्टि हुई कि उनकी मौत हीट स्ट्रोक (लू) के कारण हुई है। अन्य पीड़ितों का पोस्टमॉर्टम अन्य अस्पतालों में किया गया।

शिवसेना ने किया 50 से ज्यादा मौत का दावा

विपक्षी दलों के नेताओं ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा था। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भीषण गर्मी के बावजूद समारोह दोपहर के समय आयोजित किए जाने की जांच की मांग की है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने सरकार पर हताहतों की वास्तविक संख्या छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि घटना में 50 से 75 लोगों की मौत हुई है।

Back to top button