RudraprayagBig News

Kedarnath : पांचवें दिन अब तक 133 यात्रियों का किया रेस्क्यू, सीएम धामी ले रहे पल-पल की अपडेट

केदारघाटी में आपदा के पांच दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू के पांचवे दिन अब तक 133 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है. अभी तक लगभग नौ हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की पल पल की जानकारी ले रहे हैं.

केदारनाथ में रेस्क्यू जारी

बुधवार को केदारनाथ में बादल फटने के बाद आई आपदा के बाद से अब तक केदारघाटी में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे सभी तीर्थयात्रियों को अब तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका है. मौसम खराब होने के कारण हेली से रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है. रेस्क्यू के लिए अब सेना भी मोर्चे पर उतर गई है.

पांचवे दिन अब तक 133 यात्रियों का किया रेस्क्यू

सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है. एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा. सुबह 9 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके. रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा.

रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा

वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा. इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button