AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट मार सकते हैं बाजी, PM आवास पहुंचे


देहरादून: दिल्ली में मोदी कैबिनेट के विस्तार होने जा रहा है। आज शाम को दिल्ली में 6 बजे के करीब मोदी कैबिनेट का विस्तार होना तय है। ऐसे में मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड से भी किसी एक चेहरे के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस लिस्ट में पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत का नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी पीएम आवास पहुंच गए हैं।
ऐसे में अब माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट को भी जगह मिल सकती है। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। उनका नाम भी चर्चाओं में है। हालांकि किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है। अजय भट्ट का दावा मजबूत माना जा रहा है। साथ ही हाल में मुख्यमंत्री पद से हटाए गए तीरथ सिंह रावत को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।