Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : 24 घंटे में कोरोना के 12 मामले, 317 रह गए एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 16 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 317 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 749 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 006 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,377 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 6,727 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 305 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें