Dehradun News

तीरथ सरकार की कैबिनेट बैठक शुरु, कोविड-19 से जुड़े कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में तीरथ सरकार की महत्वपूर्ण बैठक शुरु हुई। बैठक में राज्य सरकार के मंत्री, सुबोध उनियाल,हरक सिंह रावत,गणेश जोशी और राज्यमंत्री धनसिंह रावत मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य दूसरे मंत्री कैबिनेट बैठक में वर्चुअली जुड़े हैं। बता दें कि इस बैठक में कोविड-19 से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडल के मंथन के बाद कोरोना महामारी के साथ ही कोविड कर्फ़्यू और आगामी शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से संबंधित विषयों पर कैबिनेट में फैसला आ सकता।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें