Dehradun NewsHighlight

बाल कटाने जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, दिल्ली से आज ही लौटा था, नहर में मिला शव

डोईवाला : डोईवाला क्षेत्र में एक 20 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के लिए बता दें कि किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली नहर में युवक का शव मिला। डोईवाला के केशवपूरी से खेतों में जाने वाली मुख्य सिंचाई नहर में विशाल उर्फ (मोदी) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार 20 साल का विशाल पुत्र रणवीर निवासी केशवपूरी मंगलवार सुबह ही दिल्ली से घर को लौटा था। वो अपनी मां को ये कहकर घर से निकला था कि वो बाल कटाने जा रहा है और वो नहर में नहाने के बाद ही लौटेगा। लेकिन वो फिर घर नहीं लौटा। घरवालों का क्या पता था कि अब वो अपने बेटे का शव देखेंगे।

जानकारी मिली है कि घटना मंगलवार सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच की है। किसी राहगीर को युवक का शव दिखा. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चीता पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद युवक को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के अस्पताल में ले जाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें