HighlightNainital News

होली में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, नैनीताल SSP ने दी सख्त चेतावनी

हल्द्वानी- होली आपसी प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है लेकिन इस त्यौहार का हुड़दंगी विशेष फायदा उठाते हैं। लेकिन इस बार पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी का स्पष्ठ कहना है की होली को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। इसी के साथ एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि अगर कोई अराजकता या हुड़दंग करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस व्यापक पैमाने पर शहर के संवेदनशील स्थानों सहित चेकिंग पॉइंट पर तैनात की गई है होली के साथ-साथ कोविड के नियमों का भी पूर्णतया पालन हो सके इसको लेकर भी एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि इस त्यौहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए, इसके अलावा अगर कोई बाइक या चौपहिया वाहनों सहित शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। तो उनके खिलाफ ठीक तरीके से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें