Dehradun NewsHighlight

21 अक्टूबर को अगर आप टेंपो में सफर करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरुरी है

city bus-tempo

ऋषिकेश : 21 अक्टूबर को अगर आप टैंपो में सफर करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरुरी है। जी हां बता दें कि 21 अक्टूबर को टैंपो का संचालन दोपहर 12 बजे तक स्थगित रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विक्रम मालिक चालक एसोसिएशन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया. जिसमें विक्रम मालिकों और चालकों ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा गली मोहल्ले छोड़कर हाईवे पर यात्रियों को लाने ले जाने का काम कर रहे हैं. जिससे टैंपो चालकों की आय पर फर्क पड़ रहा है. उन्होंने हाईवे पर चलने वाली ई-रिक्शाओं का विरोध करने का निर्णय बैठक में लिया.

एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर को सभी चालक मालिक 12 बजे तक अपने-अपने टैंपो सड़क पर नहीं उतारेंगे. वहीं, सुबह तपोवन स्थित टैंपो कार्यालय में एकत्रित होकर चालक और मालिक जुलूस निकालते हुए एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश पहुंचेंगे और जहां एआरटीओ को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. जिसमें ई-रिक्शा को हाईवे से हटाने की मांग की जाएगी. वहीं, जो टैंपो चालक मालिक इस आंदोलन में साथ नहीं देगा, उसे यूनियन की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से 15 दिनों के लिए वंचित कर दिया जाएगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें