Haridwar News

उत्तराखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, रैन बसेरों में लटका ताला, देखिए तस्वीर

लक्सर सहित पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड से आम जनमानस का हाल बेहाल है। दिन की धूप राहत दे रही है। वहीं 3 दिनों से अधिक ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों में लगातार हुई बर्फबारी से जहां मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है तो वहीं कड़कड़ाती ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

आपको बता दें एक ओऱ जहां मैदान से लेकर पहाड़ तक उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है तो वहीं लक्सर में मानसिक संतुलन खोए हुए दर्जनों व्यक्ति रात भर अपनी रात सड़कों पर बैठकर गुजारने को मजबूर हैं। 2 दिन पहले भी एक बुजुर्ग फकीर बाबा की ठंड के कारण मौत हो गई थी लेकिन लक्सर नगर पालिका द्वारा लक्सर नगर में अलाव की कोई व्यवस्था तक नहीं की गई। रेन बसेरे में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं जिससे लक्सर का रैन बसेरा आज मात्र शोपीस बनकर रह गया है। लाखों रुपए की लागत से बनाया गया रैन बसेरे पर आज ताला लटका हुआ है।

लोगों का कहना है कि लक्सर नगरपालिका का ढुलमुल रवैया कहीं ना कहीं इस बात को दर्शाता है कि सरकार के पैसे की बंदरबांट की गई है। कहीं ना कहीं अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं। इस बात का जीता जागता सबूत रेन बसेरे में लटका ताला बता रहा है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें