सोमवार की रात चीन में तेज भूकंप आया जिससे 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल है। ये भूकंप चीन के उत्तर-पश्चिम प्रांत गांसु और किंघई में सोमवार देर शाम आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।
111 लोगों की भूकंप से मौत
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण गांसु में 100 लोगों की जान जा चुकी है। किंघई में 11 लोगों की मौत की खबर है। गांसु में 96 और किंघई में 124 लोग घायल है। भूकंप के कारण काफी नुकसान हुआ है। पानी और बिजली ठप्प है। परिवहन और संचार बुनियादी ढांचो को काफी नुकसान हुआ है।
चीन मे बचान कार्य जारी
वहीं चीन में बचाव कार्य जारी है। टेंट, फोल्डिंग बेड और रजाईयां मौके पर पहुंचाई जा रही है। घायलो को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।