HighlightUttarkashi News
उत्तरकाशी के बड़कोट में कोरोना का कहर, 17 लोग पॉजिटिव, ये इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित


बडी़ खबर उत्तरकाशी के बड़कोट से है जहां कोरोना विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र में लगभग कुल 110 लोग कोरोना से संक्रमित है। वहीं वार्ड नंबर 5 को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है।
उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि नगर पालिका परिषद बड़कोट मे भारी संख्या में कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं । वार्ड नंबर 5 में 17 लोग संक्रमित आने के बाद संपूर्ण वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतह बंद रहेंगे। वार्ड में पड़ने वाले आवासीय भवनो में निवास करने वाले लोगों के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए व्यवस्था की गई है साथी ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशाओं सहित चिकित्सा टीम द्वारा कोरोना टेस्टिंग कराई जाएगी ।