Dehradun NewsHighlight

भाजपा में चल रहा मंथन, इन 11 सीटों पर नहीं हुआ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, क्या कर्णवाल को लगेगा झटका?

देहरादून :: भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली से जुलाई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है । इस बार कोई सीटिंग विधायकों के टिकट काटे गए हैं तो वहीं महिला प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी किया है जिसमें सरिता आर्य का शामिल है जो कुछ 2 दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई थी। वहीं यमकेश्वर से इस बार रेणु बिष्ट को टिकट दिया गया है।

वहीं अभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लकर मंथन चल रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि देर शाम तक इन सीटों पर मुहर लग सकती है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 59 प्रत्याशी शामिल है तो वही 11 सीटों पर अभी तक मंथन चल रहा है।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि रुद्रपुर से सेटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कर सकता है। वही बड़ा सवाल है कि क्या देशराज कर्णवाल को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि देशराज कर्णवाल अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया में छाए रहे। तो क्या भाषणद को बड़ा झटका दे सकती है?

इन सीटों पर नहीं हुआ प्रत्याशी का नाम का ऐलान
टिहरी
डोईवाला
झबरेड़ा
पिरान कलियर
कोटद्वार
रानीखेत
जागेश्वर
लालकुआं
हल्द्वानी
रुद्रपुर
केदारनाथ

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें