National

रविवार को मिले 10,112 कोरोना के मामले, 29 लोगों की हुई मौत, मृत लोगों में केरला आगे

कोरोना के मामलों में हर दिन उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। 24 घंटे में आए नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है।


कोरोना से मरने वालों में केरला आगे

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,329 हो गया है। मृत लोगों में सबसे ज्यादा केरला से है, जहां 7 लोगों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। 


रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 98.66 है। एक्टिव केसों की संख्या 67,806 है, जो कुल संक्रमण का 0.15 प्रतिशत है। भारत में अब तक 4,42,92,854 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें