Big NewsUttarakhand

10 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, चार को मरणोपरांत

uttarakhand gurav samman
उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021-2022 के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए 10 विभूतियों को चयन किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत 10 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। चार हस्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवम्बर को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2022 के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत, जनकवि व गीतकार स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा, बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी, प्रसिद्ध कवि स्व. वीरेन डंगवाल का चयन किया गया है। जबकि वर्ष 2021 के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद डा. अनिल जोशी, रस्किन बांड, बछेंद्रीपाल व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का चयन किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें