National

तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, 12 लोगों का इलाज जारी

तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं लगभग 12 लोगों का इलाज चल रहा है।

आरोपी को गिरफ्तार कर नकली शराब की बरामद

बताया जा रहा है कि विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में नकली शराब की दो घटनाएं सामने आई हैं। विल्लुपुरम जिले में छह लोगों को उल्टी, आंखों में जलन और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कई की मौत हो गई। घटना के संबंध में एक आरोपी अमरन को गिरफ्तार कर लिया गया है और नकली शराब जब्त की गई है। सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंची और बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें चार की मौत हो गई क्योंकि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला या जबकि दो गहन चिकित्सा में हैं। अस्पताल में भर्ती 33 लोगों की हालत ठीक है।


आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित

वहीं आईजी एन कन्नन ने जानकारी दी कि चेंगलपट्टू जिले में, पांच अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से 4 की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हो चुका है। चेंगलपट्टू जिले की घटना के सिलसिले में आरोपी अम्मावसाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही घटनाओं में कुछ आरोपी फरार हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही बताया कि दोनों ही मामलों में उद्योगों में प्रयोग करने योग्य जहरीली शराब का इस्तेमाल किया गया है।

तीन इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर निलंबित

वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि नकली शराब के मामले में ड्यूटी नहीं करने पर दोनों जिलों से तीन इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है

Back to top button