HighlightNational

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान शहीद, 5 साल का बेटा पिता की शहादत की खबर से बेखबर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान टोहाना के गांव हंसेवाला के 30 वर्षीय लांस नायक जयपाल गिल शहीद हो गए। जानकारी मिली है कि सर्च अभियान के दौरान जवान को करंट लगा जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं जवान जयपाल के शहीद होने की सूचना के बाद जवान के घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण जवान के घर जाकर उनके परिवार वालों को सांत्वना दे रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा टीम द्वारा गांव के संस्कार गृह में सफाई की जा रही है। जानकारी मिली है कि जयपाल 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। करीब साढ़े 6 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शहीद जवान का 5 साल का एक बेटा भी है।

ग्रामीणों के अनुसार रविवार देर शाम उनके पास सूचना आई कि जयपाल सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गया है। इसके बाद से गांव में मातम पसर गया। जहां गांव के लोगों में अपने शहीद बेटे के लिए गर्व है, वहीं माहौल भी गमगीन बना हुआ है। जयपाल के पिता वेद प्रकाश गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। जयपाल का बड़ा भाई मनोज बॉक्सर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें