Nainital News

उत्तराखंड : होली के दिन यहां जाकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं

रामनगर – होली के दिन कॉर्बेट पार्क में जाकर हुडदंग मचाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। दरअसल होली के दिन नगर के बाहर से आये लोग बिना इजाजत पार्क में जाते हैं जिनके खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजरानी रेंज के पनियाली स्रोत में एक मजार है। जहां होली के दिन जबरदस्ती हजारों लोग यहां प्रवेश करते हैं। जिसको लेकर एसडीएम ने कोतवाली में एक मीटिंग आयोजित की और चेतावनी दी कि यदि इस बार कोई भी बिना इजाजत पार्क में प्रवेश करेगा, तो उस पर वन एवं वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें