HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोतवाली परिसर में सीज गाड़ियों में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

हल्द्वानी कोतवाली परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक कोतवाली परिसर में खड़ी सीज गाड़ियों में आग लग गई। महिला हेल्पलाइन दफ्तर के ठीक सामने अचानक लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, आग से कोतवाली परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें