
Deepinder Goyal Resigns as Zomato CEO: जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटर्नल (Eternal Ltd.) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दीपिंदर गोयल ने जोमैटो के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। जो कि एक फरवरी, 2026 से लागू होगा। हालांकि आपको बता दें कि वो पूरी तरह से कंपनी नहीं छोड़ रहे हैं। अब वो बोर्ड में वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर की नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।
दीपिंदर गोयल ने जोमैटो के CEO पद से दिया इस्तीफा Deepinder Goyal Resigns as Zomato CEO
ये फैसला उस समय आया जब कंपनी ने अपने तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों में सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में 73% की शानदार बढ़त यानी की करीब 102 करोड़ दर्ज की है। जो क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी बिजनेस में कंपनी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
गोयल ने शेयरधारकों को पत्र लिखकर कहा ये
गोयल ने शेयरधारकों को एक पत्र लिखकर कहा, “हाल ही में मैं कुछ नए आइडियाज की ओर आकर्षित हुआ हूं। इनमें काफी ज्यादा जोखिम वाले एक्सप्लोरेशन और एक्सपेरिमेंट शामिल हैं। ये ऐसे आइडियाज हैं जिन्हें इटर्नल जैसी पब्लिक कंपनी के बाहर बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।”
अब अल्बिंदर ढींडसा संभालेंगे कमान
गोयल ने आगे बताते हुए कहा कि अब ये पोस्ट ढींडसा लेंगे। उन्होंने कहा, “ग्रुप सीईओ के तौर पर वह रोजाना के काम, ऑपरेटिंग प्राथमिकताओं और बिजनेस फैसलों की जिम्मेदारी लेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ब्लिंकिट की अधिग्रहण से लेकर ब्रेकइवन तक की यात्रा उन्होंने ही संभाली थी। वह ग्रुप सीईओ के तौर पर इटर्नल का नेतृत्व करने में ‘पूरी तरह सक्षम’ हैं।”