Entertainment

दंगल फेम Suhani Bhatnakar के निधन पर जायरा वसीम ने जताया शोक, बबिता को याद कर भावुक हुई गीता

Suhani Bhatnakar Death: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोले ऐडा करने वाली सुहानी भटनागर का बीते दिन निधन हो गया। महज 19 साल की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुहानी के यू चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जहां आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सुहानी के निधन पर दुख जाहिर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तो वहीं फिल्म दंगल में सुहानी की बहन गीता का किरदार निभाने वाली
जायरा वसीम ने भी निधन पर शोक जताया है।

Suhani Bhatnakar

जायरा वसीम ने सुहानी के निधन पर जताया शोक

हाल ही में एक इंटरव्यू में जायरा वसीम ने सुहानी के निधन पर बात करते हुए कहा की ‘ इसके बारे में मैंने अभी पढ़ा और अभी तक इसको समझ नहीं पा रही हूं। काश ये अफवाह होती मई उम्मीद कर रही थी की ये झूठ था। जैसे ही मुझे खबर के बारे में पता चला तो मुझे वो सारे पल याद आ गए जो हमने बिताए थे। वो बहुत अच्छी थी। हमारी साथ में बहुत सी अच्छी यादें है। मै सोच भी नहीं सकती की सुहानी के माता पिता पर क्या बीत रही होगी। मैं प्रार्थना करती हूं कि उन्हें ताकत मिले।’

सुहानी के लिए पोस्ट किया शेयर

इसके सार्थ ही उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स पर भी सुहानी के निधन पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, सुहानी भटनागर के निधन से मैं शॉकड हूं। इस मुश्किल भरे समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। उनके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी ये सोचकर ही मैं दुखी हो जाती हूं। मेरी हार्दिक संवेदना।’

इस वजह से हुआ Suhani Bhatnakar का निधन

बता दें ‘दंगल’ फेम सुहानी भटनागर का शनिवार को महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया। सुहानी को डर्मेटोमायोसाइटिस बीमारी थी। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। जिसके चलते उन्हें AIIMS में एडमिट कराया गया था।

शरीर में इन्फेक्शन होने की वजह सेबॉडी में पानी भरना शुरू हो गया। जिसके चलते उनके लंग्स काफी खराब हो गए थे। इसी रिएक्शन की वजह से शुक्रवार को उनका निधन हो गया। सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में शनिवार को सुहानी का अंतिम संस्कार हुआ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button