Big NewsUttarakhand

ख़त्म हुआ युवाओं का इंतजार, दो साल बाद जारी हुए रैंकर्स भर्ती परीक्षा के परिणाम

उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक विवादों के दौरान लटकी हुई उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आखिरकार बृहस्पतिवार को जारी हो गया है। लंबे समय से युवा इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। मेरिट में जो संशोधन हुआ है, उस हिसाब से चुने गए कई नए उम्मीदवारों के लिए अलग से शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। प्रमोशन की रैंकर्स भर्ती परीक्षा प्रदेश में आखिरी परीक्षा है। इस तरह की परीक्षा बाद में नहीं होगी।

यूकेएसएसएससी के पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा लटक गई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर के लिए फरवरी 2021 में परीक्षा कराई थी। आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी आधार पर रिजल्ट संशोधित हुआ है।

करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने दी थी परीक्षा

रैंकर्स भर्ती परीक्षा में करीब 10,500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी हुए थे, जिसमें 1350 उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल और 650 ने दरोगा के लिए मेरिट में जगह बनाई थी। इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अप्रैल 2021 में हुई थी। परीक्षा हेड कांस्टेबल के 394, दरोगा सिविल पुलिस के 61, पीएसी सब इंस्पेक्टर के 77, पीएसी हेड कांस्टेबल के 250 और सशस्त्र पुलिस बल में हेड कांस्टेबल के 215 पदों के लिए हुई थी। इनमें से हेड कांस्टेबल को पदोन्नति मिल चुकी है।

सात दिन के भीतर दे सकते हैं आपत्ति

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब सभी सेट की एक आंसर की जारी की है। पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट पर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक विम्मी सचदेवा की ओर से यह जारी की गई है। इसमें हर सेट में 150 में से चार-चार सवाल डीलीट किए गए हैं। बता दे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सात दिन के भीतर इस आंसर की पर आपत्ति मांगी है।

आयोग जल्द करेगा भर्ती कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्तियों का कैलेंडर जारी करने जा रहा है। मिली जनरी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि रद हुई भर्ती परीक्षाओं को दोबारा कराने की तैयारी है। इसके लिए आयोग शुक्रवार को कैलेंडर जारी कर सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें