UttarakhandBig NewsDehradun News

खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक, मौके पर मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून के प्रेमनगर में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई। घटना हिमगिरी कालेज के पास की बताई जा रही है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मृतक युवक के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार युवक

घटना शनिवार देर रात 11 बजे हिमगिरी कालेज के पास की बताई जा रही है। बाइक सवार शुभम पाल निवासी शेरपुर शिमला बाईपास प्रेमनगर से अपने घर की तरफ आ रहा था। हिमगिरी कालेज के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक का इंडिकेटर भी नहीं चल रहा था। अंधेरा अधिक होने के चलते बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक के भाई सुनील पाल ने मामले को लेकर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें