Haridwar NewsHighlightUttarakhand

उत्तरप्रदेश के युवक ने हरिद्वार की युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक मूलरूप से जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि उसकी जान-पहचान बीते वर्ष जुबेर अहमद निवासी पिरांना, छितोनिया जिला लखीमपुर खीरी युवक के साथ हुई। जान पहचान बढ़ी तो दोनों का घर में आना-जाना भी शुरू हो गया। आरोप है कि युवक ने उसे बातों में फंसाकर शादी करने का प्रस्ताव रखा।

युवक पर आरोप है की उसने युवती के घर में आकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती दो बार गर्भवती भी हुई। लेकिन युवक ने दोनों बार युवती का गर्भपात करा दिया। जब युवती ने युवक से शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने किनारा करना शुरू कर दिया और इस दौरान युवक ने युवती संग मारपीट और गाली-गलौज भी की।

युवक के खिलाफ पीड़िता ने किया मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी जुबेर अहमद निवासी पिरांना, छितोनिया जिला लखीमपुर खीरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें