Dehradun NewsBig News

बेरोजगार संघ के युवाओं ने किया सचिवालय कूच, पुलिस से हुई तीखी नोंक-झोंक

पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में आक्रोश है. बेरोजगार संघ के युवाओं ने आज पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने और महिलाओं की सीट आरक्षित करने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया.

बेरोजगार संघ के युवाओं ने किया सचिवालय कूच

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवा आज सैकड़ों की संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर सचिवालय कूच के लिए निकले. इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने सचिवालय के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

आश्वासन पर आश्वासन दे रही सरकार : कंडवाल

बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम सिंह कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बेरोजगार संगठन को आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं. लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई है. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह कंडवाल ने कहा कि बेरोजगार संगठन तभी अपने घरों की तरफ निकलेगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें