UttarakhandHighlight

प्रदेश के युवाओं को मिलेगी ड्रोन ट्रेनिंग, जल्द कॉलेज में होगी कोर्स की शुरुआत

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश की ड्रोन पॉलिसी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में इनोवेटिव एप्रोच अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेने के लिए कांट्रेक्ट किए जाएं।

CS ने बताया प्रदेश को मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट है। ड्रोन कॉरिडोर के लिए जीरो रिस्क एरिया पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि PITCUL और UPCL की बहुत सी हाई-टेंशन और लो-टेंशन लाइन्स को ध्यान में रखते हुए UPCL और PITCUL से आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए।

ड्रोन पॉलिसी का हो प्रचार प्रसार : CS

मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन पॉलिसी का प्रचार- प्रसार किया जाए। साथ ही प्रदेश के युवाओं को ड्रोन ट्रेनिंग और रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से ड्रोन के कोर्स कराए जाएं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें