UttarakhandDehradun NewsHighlight

समुदाय विशेष के युवक पर युवती की अश्लील फोटो लेने का आरोप, हिन्दू संगठनों ने कर दी धुनाई

देहरादून के जोलीग्रांट पर कुछ हिंदू संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक पर हिंदू युवती की अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करने के आरोप में जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद हिमालयन चौक पर युवक का जुलूस निकालते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक की मारपीट कर किया पुलिस के हवाले

मामला रविवार का बताया जा रहा है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके द्वारा एक हिन्दू युवती की अश्लील फोटो लेकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक की जोलीग्रांट चौक से लेकर मुख्य मार्ग तक मारपीट करते हुए ले गए। जिसके बाद हिन्दू संगठनों के युवक का जुलूस निकाल कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

समुदाय विशेष के कुछ युवक भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच थाने में जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मोर्चा संभाला। हिन्दू संगठन के युवकों की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाल राजेश साह ने बताया कि हिन्दू संगठनों के युवकों की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें